प्रेम पीठ में धार्मिक आयोजन शुरू
तिजारा | कस्बे के प्रेम पीठ (माध्व) भक्ति धाम बांके बिहारी मंदिर में एक महा तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम का हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत ललित मोहन आचार्य के सानिध्य में हुआ। एक माह तक चलेगा कार्यक्रम दूरदराज के राष्ट्रीय संत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात्रि को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुभाष, रमेशचंद गुप्ता, मातादीन शर्मा, वालिया, नवल किशोर, नरेश शर्मा, सुधांशु गौतम आदि मौजूद थे।