पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत मामला दर्ज नहीं
तिजारा| पंजाब नेशनल बैंक शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड की राशि जमा कराने आए किसान पुत्र राजवीर पुत्र धर्मपाल यादव निवासी राजधोकी की जेब से 1.33 लाख रुपए निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत दी है। मंगलवार रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। तिजारा थाना पुलिस ने बताया मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे पंजाब नेशनल बैंक शाखा तिजारा में राजवीर अपने पिता धर्मपाल के किसान क्रेडिट कार्ड की राशि एक लाख 18 हजार 800 रुपए जमा कराने के लिए बैंक में गया था। बैंक जाकर किसान क्रेडिट कार्ड में रकम जमा कराने के लिए रसीद भरने लगा। उसी समय पीड़ित के पास कोई अज्ञात व्यक्ति आया और पीड़ित को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे पीड़ित अपनी सुधबुध खो बैठा। उसी वक्त पीड़ित के बैंक में जमा कराने के लिए लाए गए किसान क्रेडिट कार्ड के एक लाख 18 हजार 800 रुपए, पीड़ित की जेब में रखे 15 हजार व उसके पिता का असल आधार कार्ड चुरा लिए गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने अपना शिकायत पत्र शाम करीब छह बजे पेश किया है। शिकायत पर बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर प्रकरण की जांच की जाएगी। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
क्रेिडट कार्ड की राशि जमा कराने गया था, बैंक में Rs.1.33 लाख पार
टोल प्लाजा आफिस से तिजाेरी सहित 4 लाख 60 हजार रुपए हुए पार
तिजारा| कस्बा स्थित टोल प्लाजा के आफिस से तिजाेरी सहित करीब 4.60 लाख रुपए पार होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को टोल प्लाजा के अकाउंटेंट नीरज कुमार उर्फ मिंटू पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी वाहीदपुरा झुंझुनूं हाल निवासी टोल प्लाजा तिजारा ने थाने में एक शिकायत पत्र पेश किया। पुलिस में बताया कि 14 मई को प्रार्थी ने दिन की शिफ्ट का केश टोल प्लाजा ऑफिस जमा कराया और टोल बूथ पर आ गया। अगली सुबह जब रात्रि की शिफ्ट का केश जमा कराने के लिए ऑफिस गया तो देखा कि नकदी से भरी तिजोरी गायब है। इसमें चार दिनों का कैश 4 लाख 59 हजार 640 रुपए व पास थे। पुलिस ने बताया प्रार्थी ने शिकायत मंगलवार शाम को दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।