पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट व फायरिंग के मामले में आरोपी पकड़ा

मारपीट व फायरिंग के मामले में आरोपी पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिजारा| टीहली-नयागांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे रास्ते में खड़ी कार को हटाकर रास्ता देने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष की ओर से मारपीट व फायरिंग हो गई। फायरिंग में दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के दो जने घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के हेतराम ने थाने में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम फायरिंग के आरोपी बलजीत उर्फ बल्ली पुत्र वेदराम निवासी टीहली कोकिशनगढ़बास के कोटकासिम चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...