कस्बा निवासी युवती को बंधक बनाकर घर में रखने की रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ईसवाना निवासी राजगढ़ अलवर का रहने वाला है। जो काफी दिनों से अपने परिवार के साथ तिजारा के वार्ड नंबर 15 गाजीगदन तिजारा में रह रहा है। उसकी पुत्री खुशखेड़ा की एक कंपनी में नौकरी करती है जो सुबह 8 बजे तिजारा से कंपनी की गाड़ी में जाती है और शाम को वापस लौट आती है। रिपोर्ट में बताया कि 21 अप्रैल को प्रार्थी की पुत्री रोज की तरह सुबह 8 बजे घर से कंपनी गई थी जो शाम को वापस नहीं लौटी। तलाश करने में मालूम चला कि उस दिन उसकी पुत्री कंपनी की गाड़ी में नहीं गई। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पुत्री आरोपी उषा प|ी भानू निवासी चोर डूंगरी अलवर के घर पर है। 10 मई को पीड़ित अपने परिजनों के साथ उषा प|ी भानू के घर पर गया और अपनी पुत्री के बारे में पूछा तो उषा ने कहा कि आपकी पुत्री हमारी कब्जे में है। उसे गुप्त स्थान पर रखा हुआ है। उसे आपको नहीं सौंपेंगे। साथ ही उषा के पति भानू ने धमकी दी कि कानूनी कार्रवाई की तो आपकी पुत्री को जान से मार देंगे। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उषा के भाई प्रकाश पुत्र रामजीलाल निवासी नागाहेड़ी (नारायणपुर) के साथ 1 वर्ष पूर्व रिश्ते की बात चली थी। उसकी पुत्री ने प्रकाश से रिश्ता करने से मना कर दिया।
रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उषा व उसके पति भानु व भाई प्रकाश तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर अपने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।