पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इसरोदा गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

इसरोदा गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिजारा | ग्राम इसरोदा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत र| स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि पर सद्‌भाव मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव देशपाल यादव ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सद्‌भाव मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से एकता, स्वावलंबन, भाईचारे व सद्भावना का विकास होता है व तन और मन स्वास्थ्य रहता है। दौड़ तीन वर्गों में आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान पर राहुल यादव, सोनू, नीरज कुमार द्वितीय स्थान पर राहुल, राकेश चाहलिया, करण व तृतीय स्थान पर राहुल यादव, कुलदीप, रितेश, दिनेश, भर्तृहरि विजेता रहे तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव देशपाल यादव, रामनिवास पंच, सत्यबीर यादव,प्रकाश यादव, अनिल कुमार, जगन्नाथ यादव,फतेह सिंह, बबली पंडित, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

तिजारा. दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...