तिजारा | गांव नौरंगाबाद निवासी 12 वर्षीय बालक के साथ अनैतिक कार्य का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के घर के पास के प्रकाश पुत्र नामालूम का खेत है। खेत मालिक ने अपनी जमीन सोमपाल पुत्र नामालूम हाल निवासी नौरंगाबाद को बंटवारे पर दे रखी है। सोमपाल खेत में 6-7 वर्षा से जुताई बुवाई का काम करता आ रहा है। 20 मई की रात उसका बच्चा सोमवार के पास खेत में सो गया। सोमपाल ने रात में बालक के साथ अनैतिक कार्य किया। परिजनों को मामले की जानकारी होने पर आरोपी सोमपाल फरार हो गया। पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।