पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 28 से फैडरेशन का बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना

28 से फैडरेशन का बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन ने तिजारा आगार के चालक व परिचालक से मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। 28 मई से केंद्रीय बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। फैडरेशन के संभाग सचिव ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पिछले दिनों तिजारा आगार के चालक शोकत व परिचालक पूरण के साथ हुई थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मारपीट के आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मुन्नालाल शर्मा, पूर्ण चंद, गिरिराज जाटव, शिवलाल शर्मा, पीड़ित चालक शोकत खां व परिचालक पूरण सिंह, महेंद्र शर्मा, महेश सैन, कैलाश शर्मा, धारा सिंह, विष्णुदत्त सैनी, राकेश शर्मा, कृष्ण गोपाल, किशनलाल शर्मा सहित अन्य शामिल थे। सिंह ने बताया कि अलवर व मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक द्वारा फैडरेशन के साथ वादा खिलाफी को लेकर 28 मई से केंद्रीय बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...