तिजारा. प्रेमपीठ भक्ति धाम पर आयोजित भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु।
तिजारा | स्थित प्रेम पीठ (माध्व मठ) भक्ति धाम तिजारा में मलमास में 15 मई से 13 जून तक आयोजित धार्मिक, भक्तिमय कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को प्रेम पीठ (माध्व मठ) भक्तिधाम पर पीठाधीश्वर एवं विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मोहन आचार्य के सानिध्य में ठाकुर जी का फूलों से आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुबह हवन व कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा में मथुरा से आई हरे रामा हरे कृष्णा कीर्तन मंडली ने भक्ति स्वर बिखेरे। उसके पश्चात छत्र वन बरसाना से पधारे भागवत वक्ता श्री ठाकुर जी महाराज द्वारा भागवत कथा प्रारंभ हुईं उन्होंने कथा सुनने की विधि बताते हुए कहा कि जो भी कथा सुनते है। वो पुण्य का भागीदार हो जाता है। उसके पाप दूर हो जाते है।