पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रास्ते में खड़ी कार हटाने की बात पर मारपीट, गोली चलाई, दो भाई घायल

रास्ते में खड़ी कार हटाने की बात पर मारपीट, गोली चलाई, दो भाई घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव टीहिली-नयागांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे रास्ते में खड़ी कार को हटाकर रास्ता देने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। थोड़ी देर में विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से समुंदर गुर्जर व उसका छोटा भाई पवन गंभीर घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी अल्टो कार मौके पर छोड़कर भाग गए। घायल समुंदर व पवन गुर्जर को उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को जयपुर रैफर कर दिया। थानाधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि हेतराम पुत्र पितरिया गुर्जर नि. टीहिली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह उसका बेटा समुंदर व पवन बाइक से खेत में जा रहे थे। गांव के आरामशीन के पास इसी गांव के विक्रम पुत्र जयसिंह, बलजीत उर्फ बल्ली पुत्र वेदराम, कुलदीप पुत्र रामपाल, कमलेश उर्फ मक्कू पुत्र बनवारी गुर्जर बिना नंबर की अल्टो कार से रास्ते को रोककर खड़े मिले। समुंदर व पवन ने उनसे कार हटाकर रास्ता देने की बात कही। इस पर उन्होंने दोनों से गाली-गलौज शुरू कर दी। समुंदर व पवन ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट कर दी। इससे समुंदर व पवन जमीन पर गिर गए और जान बचाकर भागने लगे, तभी आरोपियों ने उन दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आरोपी कार को छोड़कर भाग गए।

तिजारा के गांव टीहिली की घटना

गांव में तनाव, एक व्यक्ति लिया हिरासत में

फायरिंग की घटना से गांव टीहिली में दोनों पक्षों में तनाव हो गया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी अनिल शर्मा व सीओ भिवाड़ी नेमीचंद मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर यह वारदात हुई। फिलहाल शांति है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके पर मिली अल्टो कार जब्त की है।

खबरें और भी हैं...