पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिजारा| कस्बे के अलवर-तिजारा अप्रोच रोड पर एक निजी मिनी बस व बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार 26 वर्षीेय रिंकू पुत्र विनोद योगी निवासी लंगड़वास, किशनगढ़बास घायल हो गया। एसआई दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। घटनास्थल पर मिनी बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया दोपहर बाद एक मिनी बस किशनगढ़ से तिजारा की ओर आ रही थी। रिंकू बाइक से लंगड़वास लौट रहा था। रास्ते में तिजारा-अलवर अप्रोच रोड पुलिया के पास मिनी बस की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में रिंकू को तिजारा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तथा घायल के बैग से मिले परिचय पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना देकर प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...