पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी भरने से हाईवे पर िफर लगा जाम, लाेगों ने किया िवरोध प्रदर्शन

पानी भरने से हाईवे पर िफर लगा जाम, लाेगों ने किया िवरोध-प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी। शहर की भगतसिंह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र से आने वाला पानी धारूहेड़ा मोड स्थित अलवर बाइपास पर जमा हो जाता है। जिससे राजस्थान का हरियाणा से संपर्क ही कट जाता है। बारिश के दिनों में तो यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है। बुधवार को इसी समस्या काे लेकर लोगों ने धारूहेड़ा मोड पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एनएच 71 बी पर बीडा की ओर से आने वाले नाले से भगतसिंह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र का पानी आता है। पानी का फ्लो अधिक होने के कारण यह पानी अलवर बाइपास पर जमा हो जाता है। इससे राजस्थान के लोगों का हरियाणा से संपर्क ही टूट जाता है। वहीं इस मार्ग पर स्थित दुकानदार भी खासे परेशान हो जाते हैं। पानी भरा होने के कारण ग्राहक यहां नहीं रुकते हैं। जिसके चलते इन्हें परेशानी खड़ी हो जाती है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने वार्ड दो के पार्षद हवासिंह के नेतृत्व में एनएच 71बी पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम लग गया।

यह है मूल समस्या : दरअसल भिवाड़ी में गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले करीब 20 से 25 साल पुराने हैं। भगतसिंह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र का पानी इन्हीं नालों से होकर बहता है। लेकिन पानी का फ्लो अधिक होने एवं नालों के टूटे होने के कारण यह पानी अलवर बाइपास पर ही एकत्रित हो जाता है। इस रोड पर बने गड्ढों में फंसकर दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो जाते हैं। इस नाले को महज 400 मीटर तक खुदाई कर आगे धारूहेड़ा तक मिलाने की योजना थी। जिससे यह पानी आगे निकलकर धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में मिल जाए। लेकिन यह योजना सिर नहीं चढ़ सकी।

भिवाड़ी. अलवर बाईपास पर प्रदूषित पानी से निकलते शहरवासी और दूसरी तरफ लगी भारी वाहनों की कतार।

दोनों राज्यों के लोग हो जाते हैं आमने-सामने

इस गंदे पानी की समस्या को लेकर दोनों ही राज्यों के लोग कई बार आमने-सामने हो जाते हैं। करीब छह माह पूर्व महेश्वरी के सरपंच ने नगीना के सामने इस गंदे पानी को ही मिट्टी डालकर रोक दिया था। मामला बढ़ना तिजारा और रेवाड़ी एसडीएम पहुंचे। उन्होंने मध्यस्थता कर मामले को सुलझाया। इससे पहले भी दोनों ही राज्यों के लोग इस गंदे पानी को लेकर कई बार आमने-सामने हुए हैं।

यह समस्या बहुत पुरानी है। कई बार इसके लिए बीडा और रीको अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस पर नाला बनाने की बात थी। लेकिन वह भी सिरे नहीं चढ़ी। अब हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। हवा सिंह, पार्षद वार्ड दो

भगतसिंह कॉलोनी का पानी तो एसटीपी तक जाता है। यह पानी औद्योगिक क्षेत्र या गांवों से होकर निकलता है। वसुंधरा नगर के समीप नाला ब्लॉक है। वहां से यह समस्या आ जाती है। फिर भी इसे दिखवाएंगे। वीके सक्सेना, अधिशासी अभियंता, बीडा

जमा पानी के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।

खबरें और भी हैं...