पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोकतांत्रिक जनता दल का गठन, कल दिल्ली में मनाएंगे स्थापना दिवस

लोकतांत्रिक जनता दल का गठन, कल दिल्ली में मनाएंगे स्थापना दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जदयू (शरद गुट) के समान विचारधारा वाली नई राजनीतिक पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का गठन फतेह सिंह डामोर ने किया है। यह जानकारी बुधवार को जनता दल यू शरद गुट के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रशेखर यादव ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पार्टी का स्थापना सम्मेलन 18 मई को सुबह 10 बजे तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा जिसमें शरद यादव मुख्य अतिथि होंगे और राजस्थान से जदयू (शरद गुट) के हजारों लोग सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में दलितों पर अत्याचार हुआ है। इसके लिए दलित समाज भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को बिना किसी नेतृत्व के दलित समाज भारत बंद कर पहली बार सड़कों पर उतरा था।सरकार ने दलितों पर जो दमनकारी नीति अपनाई है। उससे देश प्रदेश मे दलित समाज के लोगों मे भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मोदी लहर या जादू नहीं चलेगा। उन्होंने दलित समाज से अपील करते हुए कहा कि पूरा दलित समाज इकट्ठा होकर भाजपा और आरएसएस में दलित समाज के पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों को मजबूर करें कि व अपने पद छोड़ें व समाज की लड़ाई में साथ दें।

खबरें और भी हैं...