पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना बिजली वाले घरों में जल्द कनेक्शन देने के निर्देश

बिना बिजली वाले घरों में जल्द कनेक्शन देने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीती रात जिला कलेक्टर प्रकाश पुरोहित ने भिंड़ूसी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर सरकारी योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिए। रात्रि विश्राम कर सुबह 8 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनसंवाद के दौरान प्राप्त हुए आवेदन का अवलोकन कर गांव हसनपुर माफी, बाधौर, नीमली में पहुंच कर तृतीय चरण के मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत किए गए कार्यों एवं नरेगा कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने विकास अधिकारी त्रिलोकचन्द दहिया को कार्यों के निरीक्षण करने के बाद भुगतान करने के निर्देश दिए। उसके बाद जिला कलेक्टर ने भिंड़ूसी में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने भिंड़ूसी , रामनगर में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभांवित परिवारों के निर्मित मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन आवासीय भवन को शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों से रूबरू हुए।

प्रधानमंत्री आवासीय योजनाओं से वंचित रहे परिवारों का अवलोकन किया और उन्हें इस योजना से जोड़ने के लिए अधिकारी एवं ग्राम सरपंच को निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि गांव में बिजली कनेक्शन रहित परिवारों को चिह्नित कर उन्हें विद्युत सरकारी योजनाओं से जोड़े ताकि उन्हें बिजली कनेक्शन मिल सके। इसके लिए ग्राम पंचायत को भी निर्देशित किया। शिविर में एसडीएम कपिल यादव विकास, अधिकारी त्रिलोकचन्द दहिया, तहसीलदार हरिसिंह, सरपंच कमलेश खाम्बरा, दिनेश खाम्बरा, ग्रामीण विकास अधिकारी नसीर खान, इन्द्र राज मीणा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने भिंडूसी में रात्रि को ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली

तिजारा. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बात करते जिला कलेक्टर व अन्य अिधकारी।

खबरें और भी हैं...