सांसद डॉ. करण सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
तिजारा | अलवर सांसद डॉ. करण सिंह यादव एवं राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रु मिया ने तिजारा विधानसभा क्षेत्र के गोठडा, मोसमपुर, गहणकर, भिंडूसी, राईखेडा, शाहबाद, असलीमपुर, हींगवाहेडा, बिरामपुर, लुहादेरा, मुंडाना, ईसरोदा, बिछला, रभाना गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उपखंड अधिकारी कपिल कुमार यादव ने शिविर के कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान चिरंजी लाल चावडा, जिला महासचिव देशपाल यादव, दिनेश खाम्मरा सरपंच, दयाराम गुर्जर, लीलू सरपंच, राज यादव, मुजाहिदीन, रोहिताश्व, सत्यबीर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।