खजुराहो में पारा 44.6 डिग्री पर पहुंचा, सागर में 43 डिग्री तापमान
सागर| खजुराहो में दिन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। प्रदेश में हवा की गति 25 से 28 किमी प्रतिघंटा रही। दूसरी तरफ सागर में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह में अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.6 िडग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 42 िडग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।