पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम पंचायत सोरका में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 380 मरीजों का हुआ परीक्षण

ग्राम पंचायत सोरका में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 380 मरीजों का हुआ परीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पृथ्वीपुर |निकटतम ग्राम पंचायत सोरका में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 380 मरीजों को लाभ दिया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश साहू ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच हरिशंकर शर्मा ने की। शिविर में ग्वालियर एवं टीकमगढ़ से आए डॉ. जेपी पाण्डेय, डाॅ. विमलेश नेवरे, डाॅ. मुकेश अहिरवार, डॉ. प्रीति के द्वारा 380 मरीजों को पंजीयन के बाद निशुल्क इलाज एवं जरूरत अनुसार दवाएं वितरित की गई। कार्यक्रम के संयोजक अनिल पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराना उनका एक ही उद्देश्य है कि गरीब तबके के लोगों को गांव में रहकर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। राजेश साहू ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। इस दौरान केशव खटीक, रविन्द्र विश्वकर्मा, विशाल तिवारी, मनोज भौडेले, जमना यादव, बालकिशन तिवारी, मोतीलाल कुशवाहा, मुन्नालाल प्रजापति, गजराज राजपूत, काशीराम कुशवाहा, रामकुमार लुहार, लालू सेन, मनोहर राजपूत सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...