टीकमगढ़ में पदस्थ रहली निवासी एक आरक्षक का शव शुक्रवार की सुबह मकरोनिया में बोगदा पुल के आगे मिला। उसकी ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। वह अपने बड़े पिता की तेरहवीं में रहली आया था। रात में अचानक सागर की तरफ चला गया था। रेलवे ट्रैक पर शव के पास उसकी बाइक भी मिली। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
पद्माकर पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय पदम पिता रामचंद चौधरी रहली के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला है। वह कुछ साल पहले टीकमगढ़ में पदस्थ हुआ था। शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे उसकी लाश बोगदा पुल से कुछ दूरी पर मिली। उसकी जेब में उसी के फोटोग्राफ भी मिले। वह 17 मई को अपने बड़े पिता धनीराम अहिरवार की तेरहवीं में शामिल होने के लिए रहली आया था। रात करीब 3 बजे घर से कहीं चला गया। उसके 2 बेटे व 1 बेटी है। प|ी सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन यह समझ नहीं पा रहे कि यह सब कैसे हो गया। घर में किसी से झगड़े की जानकारी नहीं मिल पाई। शव लेने भाई सागर आया था, लेकिन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में लिया है।
25 अप्रैल 2018 को शादी की शालगिरह पर आरक्षक पति को केक खिलाती प|ी। (फाइल फोटो)