टीकमगढ़|भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अभय यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में विभिन्न कामकाजी संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा जिला बैठक 22 मई मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में दोपहर 12 बजे से होगी। जिसमें संभाग प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, जिला प्रभारी घासीराम पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। यादव ने बताया कि इसके बाद कामकाजी बैठकों के क्रम में जिले के सभी 11 मंडलों में 25 एवं 26 मई को ग्राम केंद्र एवं नगर केंद्र पालक, संयोजक बैठक तथा 1 एवं 2 जून को बूथ समिति संयोजकों की बैठक होगी।