पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेगुवां और तरीचर कलांगांव में पानी के लिए हो रही मारामारी

नेगुवां और तरीचर कलांगांव में पानी के लिए हो रही मारामारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेगुंवा और तरीचर कलां में में पानी का संकट गहरा गया है। सभी जलस्त्रोत पूरी तरह सूख गए हैं। पानी के लिए ग्रामीणों को दो तीन किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीण कमलेश नायक, कैलाश कुशवाहा, दिलीप नायक ने बताया कि सूखे के कारण गांव के आसपास भी पानी की दिक्कत है।

महिलाओं और बच्चों को गांव के बाहर काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। मवेशियों के लिए भी पानी का कोई इंतजाम नहीं है, जिससे वह प्यासे भटकते रहते हैं। शासन की ओर से नलजल योजना के तहत पानी की टंकी तो बहुत समय पहले बनाकर तैयार कर दी थी, किंतु उसमें पानी अभी तक नहीं आ पाया है। ग्रामीणों ने शासन से पीने के पानी की स्थाई व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उधर,नगर पंचायत तरीचर कलां में अव्यवस्था के चलते पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

नगर पंचायत में सीएमओ के न होने एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के मुख्यालय पर न रहने से नगर पंचायत के सभी कार्य लगभग ठप्प से पड़े हुए है। नागरिकों ने नगर पंचायत की अध्यक्ष मिथलेश पटवा को एक होनहार अध्यक्ष के रूप चुना था, किन्तु अध्यक्ष द्वारा जनता की घोर उपेक्षा किए जाने से नागरिकों में अध्यक्ष के प्रति रोष व्याप्त है।

शहरी पेयजल योजना के तहत लाखों की लागत से बेतवा नदी से तरीचर कलां तक पाइप लाइन डाली गई है, जिसे ग्रामीणों ने जगह जगह तोड़ कर पानी को बर्बाद कर रहे हैं। दूसरी ओर तरीचर कलां में नागरिक एक एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। प्रभारी सीएमओ तहसीलदार राजेश बोरासी ने पाइप लाइन तोड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करके उनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए थे। किंतु यह आदेश फाइलों में दब कर रह गए। किसी के विरूद्ध अभी तक प्रकरण पंजीबद्ध नहीं किया गया है। यही हाल नगर तरीचर कलां का भी है। नगर में जगह जगह पाइप लाइन टूटी हुई है, जिसमें रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन के रखरखाव एवं मरम्मत की जिम्मेदारी है, किन्तु ठेकेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

प्रभारी सीएमओ नहीं, स्थाई सीएमओ चाहिए: नगर पंचायत तरीचरकलां में अभी तहसीलदार राजेश बोरासी प्रभारी सीएमओ थे, किन्तु अब उनके स्थान पर टीकमगढ़ नगर पालिका में पदस्थ राजस्व उप निरीक्षक अंबिका प्रसाद पाण्डेय को नगर पंचायत तरीचर कलां का प्रभारी सीएमओ बनाया गया है। वे दोनों स्थानों का कार्य देखेंगे।

जलसंकट

नलजल योजना के तहत पानी की टंकी तो बहुत समय पहले बन गई लेकिन उसमें पानी अभी तक नहीं आया

निवाड़ी। हैंडपंप पर घंटों इंतजार करने के बाद पानी भरती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...