- Hindi News
- National
- टीकमगढ़ में होमगार्ड के डिस्ट्रिक कमानडेंट सहित एएसआई पर गबन का मामला दर्ज
टीकमगढ़ में होमगार्ड के डिस्ट्रिक कमानडेंट सहित एएसआई पर गबन का मामला दर्ज
होमगार्ड के पेट्रोल पंप में लाखों रुपए का गबन करने के मामले में तत्कालीन डिस्ट्रिक कमाडेंट एवं एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डिस्ट्रिक कमानडेंट फिलहाल सतना में पदस्थ है। राज्य सरकार द्वारा होमगार्ड की आमदनी बढ़ाने के लिए पिछले साल टीकमगढ़ शहर के मऊ चुंगी रोड पर पेट्रोल पंप शुरु किया गया था। डिस्ट्रिक कमाडेंट विनय कैथवास और होमगार्ड के एएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने पेट्रोल पंप की डीजल बिक्री मे 960430 रुपए का गबन कर दिया, जिसके कारण आर्थिक समस्या के चलते पेट्रोल पंप 7 महीने से बंद हो गया, जिसकी शिकायत होमगार्ड के डीजीपी से की गई। मामले की जांच मे पाया गया कि तत्कालीन कमाडेंट विनय कैथवास और एएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने मिलकर के लाखों का गबन कर दिया है।
जांच के बाद आरोप सिद्व होने पर होमगार्ड के डीजीपी की तरफ से टीकमगढ़ के एसपी को इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।