पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घुवारा में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़े गए शहर के लड़के

घुवारा में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़े गए शहर के लड़के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाट्सएप पर दिखाई जातीं थीं लड़कियों की फोटो

भास्कर संवाददाता|टीकमगढ़/घुवारा

भगवां क्षेत्र के घुवारा कस्बा में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक सैक्स रैकेट पकड़ा है। घुवारा के वार्ड नंबर 10 चिरका मुहल्ला में एक मकान से सेक्स रैकेट पकड़ा गया। भाभी के नाम से मशहूर एक महिला अपनी बेटी के साथ अाैर एक बाहरी लड़की के साथ काराेबार कर रही थी। अड्डे से 5 युवक पकड़े गए हैं। पांचाें युवक टीकमगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन सभी पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

भगवां थाना प्रभारी ब्रजेंद्र चाचौदिया ने बताया कि लंबे समय से नगर के वार्ड नंबर 10 चिरका मुहल्ला में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस इसकी छानबीन में लगातार लगी रही और सूचना पुख्ता होने पर हमने बड़ामलहरा एसडीओपी पीके सारस्वत को जानकारी दी। मंगलवार शाम को एएसपी जयराज कुबेर के निर्देशन में एसडीओपी पीके सारस्वत की अगुवाई में हमने घुवारा चौकी प्रभारी फरहा खान के साथ बिब्बो अहिरवार पति हीरा अहिरवार के घर पर छापा मारा। जहां बिब्बो अहिरवार, उसकी बेटी अाैर ग्वालियर घाेड़ापुर पंचवटी कालौनी में रहने वाली एक लडकी के साथ 5 ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। आपरोपियों के कब्जें से मोबाइल, मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, 2 मोटर साइकिल जब्त की हैं।

यह आरोपी पकड़े गए

पुलिस की छापा मार कार्रवाई के दौरान बिब्बो अहिरवार, उसकी बेटी, भिंड श्यामपुरा हाल घोड़ा पुर पंचवटी कालौनी ग्वालियर की शादीशुदा लड़की को पकड़ा। मौके से 5 ग्राहक भी पकड़े गए हैं। पांचाें लड़के टीकमगढ़ के रहने वाले हैं। इनमें नफीस पिता रोशन अली 22 कटरा बाजार टीकमगढ़, सुमित सोनी पिता जमुना सोनी 25 साल राजमहल रोड टीकमगढ़, सौरव राय पिता छुट्‌टन 24 साल नरैया मुहल्ला टीकमगढ़, संदीप सोनी पिता हरीप्रकाश 39 साल राजमहल रोड टीकमगढ़, संदीप सोनी पिता गोकुल प्रसाद 25 साल राजमहल रोड टीकमगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...