पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चांपा में 20 समूहों ने बनाया महाशक्ति संगठन

चांपा में 20 समूहों ने बनाया महाशक्ति संगठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा| तिल्दा ब्लॉक के ग्राम चांपा में 20 स्व सहायता समूह ने मिलकर ग्राम संगठन महाशक्ति समिति का गठन किया है।

समिति को दो वर्ष हुए हैं। समिति को बिहान योजना से एमकेएसपी के तहत जनपद पंचायत से 1 लाख रुपए के कृषि औजार दिए गए हैं। समिति द्वारा जैविक खाद भी बनाई जाती है तथा किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। गौ मूत्र से खाद बनाने की विधि भी बताई जाती है। समिति की उपाध्यक्ष सरोज वर्मा, सचिव मधु वर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्णा वर्मा, कृषि मित्र सुनीता वर्मा, रुक्मणि वर्मा, पूर्णिमा वर्मा हैं।

अध्यक्ष हेमलता वर्मा को हटा दिया गया है, उसके स्थान पर अभी अध्यक्ष नियुक्त नहीं की गई है। पूरे गांव के 20 स्व सहायता समूहों के सदस्य समिति में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...