जय भीम के नारे लगाकर निकाली रैली
भाजपा शहर एवं ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में डाॅ अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में अम्बेडकर चौक पर डाॅ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
भाजपा नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर ने श्रमिकों के लिए श्रम कानून में सुधार किए जिस पर श्रमिकों को 12 घंटे कार्य करना पड़ता था, उसमें सुधार कर 8 घंटे कार्य करने का कानून बनाया। भाजपा अनुसूचित जाती जिला महामंत्री चन्द्रकुमार पाटिल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, नरसिंह वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद रवी सेन, नरेन्द्र शर्मा, सौरभ जैन, ईश्वर यदु, लक्ष्मी वैष्णों, लक्ष्मीचन्द्र नागवानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रभातफेरी निकाली: छुरा| संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में नगर में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रमुख मार्गों से प्रभातफेरी निकाली। कार्यक्रम में देवसिंह रात्रे, नीलकंठ ठाकुर, जितेंद्र ध्रुव, गैंदराम, सुधांशु धृतलहरे, नीरज मोंगरे, दिलीप बघेल, पंचराम टंडन, गिरवर बंजारे उपस्थित थे।
मोहरा, पडकीडीह, झीपन के ग्रामीणों ने लाइव सुना मोदी का भाषण
सुहेला| मोहरा, पडकीडीह, झीपन सहित अंचल के विभिन्न पंचायतों में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती मनाई गई। उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय भटभेरा में कम्प्यूटर को इंटरनेट से आॅनलाइन कनेक्ट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीजापुर के जांगला से दिए जा रहे भाषण को न केवल लाइव दिखाया गया, बल्कि उसे लाउडस्पीकर से कनेक्ट कर पूरे गांव में सुनाया गया। उक्त अवसर पर सरपंच प्रेमसिंह ध्रुव, जनपद पंचायत के सिविल इंजीनियर डीके चतुर्वेदी, सचिव श्रवणकुमार वर्मा, ओमप्रकाश साहू, थानूराम निर्मलकर डा. विजय रजक, खुबीराम ध्रुव सुखराम सिन्हा सहित पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
घोटिया की ग्रामसभा में किया बाबा अंबेडकर काे याद
पलारी| नगर सहित अंचल के सभी ग्राम पंचायत और जनप्रतिनिधियों ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती के अवसर पर नगर में युवकों ने बाइक रैली निकाली और सतनाम भवन में सभा आयोजन कर उनको याद किया तो वहीं ग्राम पंचायत घोटिया में ग्राम सभा आयोजित की गई, जहां सभी ग्रामीणों और प्रतिनिधियों ने याद किया और पूजा अर्चना की सण्डी में भी बाबा को याद किया किया।
तिल्दा नेवरा. वार्ड 4 में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा नेता अनिल अग्रवाल, पालिका सीएमओ राजेंद्र पात्रे, चंद्र कुमार पाटिल, नरेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
सतनामी समाज के युवकों ने रैली निकाली
ओटगन (सिमगा)| संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती सिमगा में धूमधाम से मनाई गई। सतनामी समाज के कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाल कर भ्रमण किया। रैली का जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस के सुनील माहेश्वरी, प्रमोद राव भोंसले, गजानंद सेन, दशरथ चंद्राकर, कमलेश साहू ने स्वागत किया तथा केक काट कर बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस मौके पर सतनामी समाज के अध्यक्ष रंजीत सोनवानी, हिरेन कोसले, जितेंद्र बंजारे, बिल्ला टोंडे, संजय कोसले, खेमराज घितोडे, मोहन गायकवाड़, तेजराम मारकंडेय, मनमोहन बंजारे, राजेश धृतलहरे, तोरन बघेल, विष्णु कोसले सहित समाज के लोग उपस्थित थे।
संविधान निर्माता को सकरी स्कूल के बच्चों ने याद किया
बलौदा बाजार| ग्राम पंचायत सकरी के डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने श्रद्धांजलि गीत गाकर उन्हें याद किया और उनके बताए मानव मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। अमित बांधे, यश साहू, कामाक्षी नामदेव एवं साथियों ने नाटक का मंचन कर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य विधु शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया।
ग्राम सभा की बैठक में डॉ. अंबेडकर को किया याद
हिरमी| ग्रापं कार्यालय में ग्राम सभा का आयोजन कर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। बैठक प्रारंभ करते हुए डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण, गुलाल एवं नारियल तोड़कर किया। सचिव कमल किशोर साहू ने उनके जीवनी एवं भारतीय समाज में उनके योगदान के बारे में बताया। सरपंच प्रतिनिधि रवि अंतत ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख महेशिया रवि अनंत, रोजगार सहायक राम विलास, कोंडाराम भारती सहित ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों को संविधान के बारे में दी जानकारी
पाण्डुका| ग्राम पोड में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर संविधान दिवस मनाया गया। इसी के साथ ग्राम स्वराज अभियान का भी शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रभारी जितेंद्र साहू ने संविधान के बारे में जानकारी दी। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर चर्चा की। कार्यक्रम में सरपंच नारद कश्यप, सचिव अनिल साहू, संस्था प्रमुख जितेंद्र साहू सहित पंच उपस्थित थे।
कलेक्टर ने भारतीय संविधान की शपथ दिलाई
बलौदाबाजार-भाटापारा| कलेक्टर जेपी पाठक ने संयुक्त जिला कार्यालय के परिसर में संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती के अवसर पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिपं सीईओ एस जयवर्धन, अपर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी उपस्थित थी।