तिल्दा-नेवरा| वार्ड-14 में भव्य सांस्कृतिक भवन बनकर तैयार हो गया है। वार्ड के पार्षद विजय सोनू मार्कण्डेय ने बताया कि सांस्कृतिक भवन की लागत लगभग एक करोड़ से ऊपर है। भवन की मांग वार्डवासी तीन सालों से करते आ रहे थे, जो अब पूरी हुई है। इसका लाभ वार्डवासियों और नगरवासियों को मिलेगा।