खंडहर में मिला युवक का शव, केस दर्ज
तिल्दा-नेवरा| वार्ड-4 के एक खंडहर में 30 वर्षीय सूरज मारकण्डे की सोमवार की सुबह शव मिला। वार्ड वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के लिए परिजनों का पता किया तो पिता संतोष मारकण्डे ने पहचान की। केस दर्ज करने के बाद शव का पीएम कर परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।