सरोरा के बाजार चौक पर छजकां की बैठक आज
तिल्दा नेवरा| ग्राम सरोरा में छजकां (जे) की बैठक मंगलवार की शाम बजे बाजार चौक पर होगी। जिला सचिव विश्राम साहू ने बताया कि बैठक मे 29 अप्रैल को साईं कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित महारैली में शामिल होने रणनीति एवं पार्टी के विचार एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा मौजूद रहेंगे।