तिल्दा-नेवरा| ग्राम सगुनी में नंद कुमार सेन परिवार के द्वारा श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया। आचार्य पं. अशोक कृष्ण शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा वाचन कर ग्रामवासियों को कथा श्रवण कराया। इस बीच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टंकराम वर्मा समाज सेवी एवं संयोजक स्व. सोनचन्द वर्मा स्मृति फाउन्डेशन ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे का प्रथम गुरु मां और परिवार को प्रथम पाठशाला कहा गया है। बच्चे को शिक्षा कहीं भी दिया जा सकता है, लेकिन संस्कार केवल परिवार और समाज में ही मिल सकता है।