तिल्दा-नेवरा| शहर कांग्रेस तिल्दा ने पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि सोमवार की सुबह 10:30 बजे नवनिर्माण भवन के प्रांगण में मनाई। इसके साथ ही दंतेवाड़ा में माओवादी हमले में शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि देकर संवेदना जताई। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष सुनील सोनी, नपा उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विजय सोनू मारकण्डेय, महिला कमेटी उपाध्यक्ष ग्रामीण रायपुर आशा यादव, पार्षद जगदीश यादव, देवादास टंडन, हेमलाल साहू, ओमप्रकाश ठाकुर, ओम गोयल, गोवर्धन यदु, अमजद खान, छगन कश्यप, राजेश जेठवानी, राजू शर्मा, संतोष यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।