श्रमदान... गौरखेड़ा में ग्रामीणों ने की कुएं की सफाई
तिल्दा-नेवरा। ग्राम गौरखेड़ा में एक मात्र कुआं है, जिसकी श्रमदान कर सफाई की जा रही है। कुएं से गांव की 80 फीसदी आबादी पीने का पानी इस्तेमाल करती है। इस वर्ष कुआं सूख गया है, जिसे साफ करने के लिए विधायक देवजी भाई पटेल ने 50 हजार की राशि दी है। बताया जाता है कि कुआं एक तरफ धंस गया था, उसे सुधारा भी जा रहा है. गांव में दो तालाबों में से एक पूरी तरह सूख गया है तथा दूसरे में कम पानी बचा है। श्रमदान में ग्रामीण खुमान साहू, गैंदूराम यादव, सुखीराम साहू, रामप्रसाद साहू और तुकाराम यादव सहयोग दे रहे हैं।