पति की लंबी उम्र के लिए रखा वट सावित्री का व्रत
तिल्दा-नेवरा| शहर में वट सावित्री पूजा में महिलाएं व्रत रख कर बरगद के वृक्ष काे धागा बांध कर पति की लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना की। भैरवगढ़ धाम के पास बरगद के वृक्ष की महिलाओं ने पूजा अर्चना की।
वार्ड 8 महामाया वार्ड के महिलाएं सरिता वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, निशा वर्मा, रेखा वर्मा, खेमिन शर्मा, कमला वर्मा, कविता वर्मा, लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि पति के लम्बे उम्र के लिए वट सावित्री का पूजा की जाती है, बरगद के पेड़ की परिक्रमा की जाती है। ग्राम कोटा की महिलाआें ने भी स्कूल के पास बरगद के पेड़ की पूजा की। टुकेश्वरी निषाद, गीता सेन, सरस्वती सेन ने बताया कि इस व्रत में बरगद देव को श्रृंगार का समान व पीला रंग का फल, बेसन का हवाला प्रसाद के रूप मे चढ़ाते हैं। तथा 108 बार बरगद की परिक्रमा करते हैं। बरगद के पेड़ के नए छोटे पत्ते को खातेे हैं। रात मे बेसन का हलवा का भोग लगाते हैं। वही ग्राम तुलसी की महिलाएं बड़ी संख्या में सड़क किनारे बरगद के पेड़ का पूजा अर्चना कर वट सावित्री व्रत कर अपने पति कि लंबी उम्र का कामना की।
निर्जला व्रत रख सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना की
फिंगेश्वर| नगर में वट सावित्री पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं ने नए परिधान में सोलह श्रृंगार कर पति की दीर्घायु की कामना को लेकर तड़के सुबह से देर शाम तक निर्जला व्रत रखा। मंगवार की सुबह सज-धजकर महिलाओं ने बरगद पेड़ के नीचे सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी। इसके बाद वट पेड़ को धागा लपेटकर सुख समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की।
तिल्दा-नेवरा. शहर की महिलाएं वट वृक्ष को धागा लपेटती हुईं।
सेन मोहल्ले की महिलाओं ने रखा उपवास, की पूजा
अर्जुनी| सेन मोहल्ला स्थित बरगद पेड़ के चारों तरफ महिलाओं ने धागा बांधकर अपने-अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ वट सावित्री का निर्जला उपवास रखा और पूजा-पाठ की। इस अवसर पर सरपंच चित्ररेखा साहू, पुष्पा सेन, इंदु शर्मा, राधा सेन, देवकी सेन, गोदावरी सेन, मंजु साहू, इंद्राणी सेन, दामनी वर्मा, रंजना सेन, संगीता धु्रव, सीमा रजक आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
वट सावित्री पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रख वट वृक्ष का पूजा की।
महिलाओं ने व्रतकर सुनी वट सावित्री कथा
छुरा| सुहागिनों ने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष का पूजन किया। वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया। सुहागिनों ने श्रृंगार करके वट वृक्ष को अपने श्रृंगार का चढ़ावा चढ़ाकर पति की लंबी उम्र की कामना की।
वट वृक्ष पर धागा लपेट 108 फेरे लगाए
सुहेला| मंगलवार को वट सावित्रि अमावस्या के अवसर पर नगर के बाजार चौक, रामनगर, पुरानी बस्ती सहित अंचल के गांवों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना से बरगद के वृक्षों के पास जाकर वट सावित्री की पूजा की। पेड़ पर कच्चा धागा बांधकर 108 फेरे लगाकर ऋतु फलों व पकवानों के भोग लगाते हुए वट सावित्रि की कथा सुनी तथा गौरी गणेश से सिंदूर लेकर एक दूसरे के माथे पर लगाया।