पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घुलघुल गांव में नलजल योजना का विस्तार बिछाई गई नई पाइपलाइन

घुलघुल गांव में नलजल योजना का विस्तार बिछाई गई नई पाइपलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा| तिल्दा ब्लॉक के ग्राम घुलघुल में नलजल योजना का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत प्रहलाद वर्मा के घर से राकेश वर्मा के घर तक 100 मीटर नई पाइपलाइन का विस्तार किया गया है। नलजल योजना प्रभारी महेन्द्र वर्मा ने बताया कि गांव के 65 घरों में नलजल कनेक्शन लगाए गए हैं। सभी के घरों में पानी पहुंच रहा है। नई पाइपलाइन से भी आठ नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। सरपंच रीमा ठाकुर ने बताया कि पिछले साल से इस मोहल्ले के ग्रामीण पाइपलाइन विस्तार की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हुई है। अब गांव के अंतिम छोर तक नलजल योजना का पानी पहुंचेगा, जिससे पेयजल की प्रमुख समस्या दूर होगी।

खबरें और भी हैं...