गांधी चौक के शनि मंदिर में शनि देव पर तेल चढ़ाकर मांगी मन्नत
तिल्दा-नेवरा| शनि मंदिर गांधी चौक नेवरा में शनि जयंती मनाई जा रही है। मंगलवार को मंदिर में भगवान शनि का श्रृंगार कर पूजा की गई, जिसमें नगर के श्रद्धालुओं का दिनभर मंदिर में आना-जाना रहा। शाम को भजन संध्या तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पुजारी पं. प्रकाश जोशी ने बताया कि आज शनि जयंती पर नगर की महिला-पुरुष सुबह से शाम तक शनि देव को तेल चढ़ाते रहे और अपनी मनोकामना पूरी करने की मन्नत मांगते रहे।