बच्चों ने चित्र देखकर गढ़ीं कहानियां
तिल्दा नेवरा| दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय केन्द्र में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने चित्रकला स्पर्धा में चित्र बनाकर कहानी लिखीं।
वहीं बह्मकुमारी बहन के द्वारा बच्चों को इतिहास उत्थान और पतन की कहानी सुनाई। 18 मई तक चलने वाले इस समर कैंप में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती रही है। मंगलवार को समर कैंप के प्रथम सत्र में चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्र देखो कहानी लिखो स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दूसरी से लेकर ग्यारहवी के बच्चों ने चित्र के अनुसार कहानी लिखी। चित्र के अनुसार कहानी लिखी। चित्रकारी के लिए विषय नहीं दिया गया था। बच्चों ने अपनी रुचि के अनुसार एक से बढ़कर एक चित्रों में रंग भरे। नवमी और बडी क्लास के बच्चों को चित्र देखकर लिखने के लिए कहा गया था। चित्र में एक नर्स हाॅस्पिटल में एक मृत शरीर को एक स्ट्रक्चर पर लेकर जा रही है। पीछे एक व्यक्ति हो कर साथ लेकर चल रहे हैं। इसी चित्र पर सभी बच्चों ने तत्काल कहानी लिख कर एक कथा का निर्माण कर दिया। इससे बच्चों को आन द स्पाॅट विचार शक्ति बढ़ाने में सहायक मिली बच्चों ने कहा स्पर्धा काफी रोचक थी।