पशुपालकों को दी टीकाकरण और आहार की जानकारी
तिल्दा नेवरा | विकासखंड में पशु चिकित्सालय तिल्दा व गोदरेज एग्रोटेक लिमिटेड द्वारा वित्तपोषित व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर सह कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कृषकों को हरा चारा उत्पादन, केंचुआ खाद निर्माण, विभागीय योजना टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ रक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में 119 पशुपालकों के 56 पशुओं का उपचार व टीकाकरण किया गया। पशुपालकों मिनरल मिक्सर के पैकेट दिए गए। कृषक संगोष्ठी में पशु चिकित्सक डॉ. आर. एस वर्मा व रायपुर से आए डॉ. विक्रम पाठक द्वारा आवश्यक विभागीय जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी पंकज साहू, मनीष वर्मा, डीडी सोनवानी, चंद्रशेखर राजपूत, अशोक कश्यप, राजनारयण यादव, राधेश्याम यादव, देवेन्द्र साहू, मिथलेश का सहयोग रहा।