तिल्दा-नेवरा| नगर पालिका पार्षद के कार्यवाहक अध्यक्ष ईश्वर यदु ने भास्कर से चर्चा में कहा कि भाजपा के समर्थन व राज्य सरकार से उनकी नियुक्ति हुई है। वे न्याय पालिका का सम्मान करते हैं। न्याय पालिका का जो भी निर्णय होगा, वे उसका सम्मान करेंगे।
लेकिन शासन से नियुक्ति के बाद अब जनता के बीच वार्डों में पहुंचकर भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं को वार्ड-1 से 22 तक जन-जन तक पहुंचाएंगे। यदु ने कहा कि नगर पालिका की लगातार तीन सालों से साख गिरी है, उसे बचाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने नगर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद रमेश बैस, भाजपा नेता अनिल अग्रवाल व मंडल शहर के सभी पदाधिकारी का आभार जताया है। साथ ही कहा कि मुझे जब अवसर मिलेगा मैं सभी पार्षदों के शहर के विकास में कोई कमी नहीं छोडूंगा।
तिल्दा-नेवरा. रायपुर सांसद से भेंट करते हुए पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष।