तिल्दा-नेवरा| तिल्दा-नेवरा साहू समाज का त्रिवार्षिक चुनाव तहसील साहू समाज पदाधिकारियों और परिक्षेत्र पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव के पहले मां कर्मा की आरती की गई। इसके बाद वर्तमान पदाधिकारी ने आय-व्यय की जानकारी दी। चुनाव में पोषण साहू को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष त्रिलोचन साहू, सचिव बाजार लाल साहू, सहसचिव भूपेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष मनोहर साहू, अंकेक्षक नरेंद्र साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन पदाधिकारी शत्रुहन साहू, मनीराम साहू, तुलेश्वर साहू, चमन साहू, पूनम साहू, परिक्षेत्र किरना गिरेंद्र साहू, बडेरा परिक्षेत्र से दुष्यंत साहू, शिव साहू रायखेड़ा से भुनेश्वर साहू जोता आदि के मार्गदर्शन में हुआ। पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर मोहन साहू, भारत साहू, लखेंद्र साहू, विष्णु साहू, नरेंद्र साहू, सालिक राम, हेमलाल साहू, दिनेश साहू, डोमार साहू, दशरथ साहू ने हर्ष व्यक्त किया है।