पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साड़ी श्रीफल देकर 5 मितानिनों का सम्मान

साड़ी-श्रीफल देकर 5 मितानिनों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा| समीपस्थ ग्राम सिनोधा में पंचायत प्रतिनिधियों ने मितानिन सम्मान दिवस मनाया, जिसमें ग्राम की 5 मितानिनों को साड़ी व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच सरिता नरेंद्र डौण्डे ने कहा कि मेरे कार्यकाल के पिछले 3 वर्षों में आप सभी ने गांव वालों की सेवा में तन-मन से की है। शासन की योजना अनुसार गांव में जितने भी डिलवरी हुई है, उसमें परिवार वालों को प्रेरित कर सरकारी अस्पतालों में भेज कर जचकी करवाने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही लोगों को शौचालय बनाने के लिए भी प्रेरित किया और विभिन्न जगहों की अभियान चलाकर सफाई कर लोगों को जागरूक करने का काम किया है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र डौण्डे, उपसरपंच मीनेष नायक, लोकेश वर्मा, पंच ताहिर बेग, सुकलाल माहरा, मुश्ताक खान, कुमुदनी वैष्णव, संतोषी ध्रुव, लखेश्वरी वर्मा, राजमती वर्मा, राही निषाद, बेलासिया निषाद, सीता मारकंडे, कल्याणी वर्मा व ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन कुमुदनी वैष्णव ने किया।

खबरें और भी हैं...