सिंधी समाज ने संत कंवर राम की जयंती मनाई
तिल्दा-नेवरा| वार्ड-6 स्थित संत कंवर राम चौक पर शुक्रवार को संत कंवर राम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिंधी समाज के आयोजन में वार्ड पार्षद दीपक राठी ने कंवर राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा की, प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर समाज वरिष्ठों ने कहा कि उनका जीवन परिचय बताया। कार्यक्रम में समाज के धन्नामल खत्री, वासुराज थकानी, हीरानंद हरि रामानी, हीरानंद भोजवानी, सुंदर पंजवानी, राम पंजवानी, रमेश वीरानी, दीपक राठी, लखू नागवानी, राजेश लालवानी, महेश वाधवानी, सुंदर मंगलानी, मनोहर गेहाणी, राहुल तेजवानी, राजेश सेतपाल, किशोर सेतपाल शामिल हुए।