पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस भवन को तोड़ने का विरोध नारेबाजी कर पांच घंटे दिया धरना

कांग्रेस भवन को तोड़ने का विरोध नारेबाजी कर पांच घंटे दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु घासीदास चौक स्थित नवनिर्मित कांग्रेस भवन को नपा सीएमओ अधिकारी राजेंद्र पात्रे द्वारा तोड़ने के लिए बार-बार नोटिस देने के विरोध में कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर गुरुवार की सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक धरना दिया। इसमें विधायक जनकराम वर्मा भी शामिल हुए।

कांग्रेसियों ने बताया कि कांग्रेस भवन बने 6 महीने हुए हैं, लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नवनिर्मित भवन को तोड़ने के लिए 4 बार नोटिस दिया जा चुका है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस कांग्रेस भवन को बनाने के लिए 10 वर्ष पहले ही डीपीसी किया गया था। तब किसी ने भी आपत्ति दर्ज नहीं की थी, लेकिन अब सरकारी जमीन पर कांग्रेस कार्यालय बना बताकर नगर पालिका मुख्य अधिकारी द्वारा तोड़ने के लिए बार-बार नोटिस दिया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ता परेशान हो गए हैं।

इसके विरोध में नगर व आसपास के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नगर पालिका मुख्य अधिकारी का जोरदार विरोध किया है। धरने में शहर अध्यक्ष सुनील सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष देवव्रत नायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा, नेता प्रतिपक्ष सोनू मार्कण्डेय, पार्षद अमजद खान, दिनेश साहू, मनोहर गेहानी, दशरथ डहरिया, जितेंद्र ध्रुव, आशा यादव, कमला पाटकर, दिनेश सोनी, अतिशेष शर्मा, अजमेर बेग, शिव अग्रवाल, प्रदीप नामदेव सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।

नाबालिग के अपहरण के विरोध में कोपरा भी रहा बंद :

कोपरा-नवापारा| छुरा की नाबालिग लड़की के अपहरण के विरोध में जिला साहू संघ एवं सर्व समाज के आह्वान पर जिला बंद रहा। इस दौरान कोपरा ग्रामीण साहू समाज द्वारा भी बंद को समर्थन देते हुए गांव के सभी व्यापारियों को दुकान बंद करने के लिए निवेदन किया। इस पर व्यापारियों ने सहर्ष अपनी दुकानें बंद कर बंद को समर्थन दिया गया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपी को भगाने में मद्द की गई है और अब आरोपी की गिरफ्तारी व नाबालिग को ढूंढने गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर सर्व समाज ने उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

तिल्दा-नेवरा. सीएमओ के खिलाफ कार्यालय में धरना देते हुए कांग्रेसी।

पानी और सफाई मुद्दा छोड़ नगर में विवाद का आरोप

विधायक वर्मा ने कहा यह भवन किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि यह राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी शासन द्वारा मांग पत्र पर लिया गया है। तानाशाह रवैया अपनाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। वहीं छोटे व्यवसायी व ठेले खुमचे वालों को भी नोटिस दिया गया है। वहीं जिला कोषाध्यक्ष राम गिडलानी ने कहा कि शहर का वातावरण खराब करने के लिए नपा सीएमओ द्वारा पूरे नगर को तोड़ने का काम किया जा रहा है। नगर में पानी व नालियों की सफाई को छोड़ कर वे पूरे नगर में विवाद करवा रहे हैं। इस संबंध में नपा सीएमओ राजेंद्र पात्रे ने बताया कि थाना से पुलिस बल नहीं मिलने के कारण कांग्रेस भवन को नहीं तोड़ पाए हैं।

खबरें और भी हैं...