जोगी कार्यकर्ता मिशन 72 की महारैली 29 अप्रैल को
तिल्दा-नेवरा| 29 अप्रैल पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जन्मदिन पर सिमगा ब्लॉक के छजकां (जे) के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मिशन 72 महारैली करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति, रूपरेखा तैयार करने और सभी सेक्टर, ब्लाॅक, बूथ पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें मरवाही विधायक अमित जोगी, लोरमी से पूर्व विधायक धर्मजीत सिंह, लोकसभा प्रभारी हर्षवर्धन तिवारी, तिल्दा नेवरा से युवा प्रदेश सचिव सूरज अहिरवार , आर्दश अग्रवाल, तुकाराम जोगी शामिल होंगे।