पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कौशल विकास योजना के प्रमाण पत्र बांटे

कौशल विकास योजना के प्रमाण पत्र बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शनिवार को नेवरा नगरपालिका के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पालिकाध्यक्ष महेश अग्रवाल, सीएमओ राजेन्द्र पात्रे, एल्डरमैन नरेंद्र शर्मा, पार्षद सुनील सोनी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा, देवादास टंडन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जयंती पर नगर के लोगों को शुभकामनाएं व्यक्त की। अंबेडकर जयंती पर नगर में भी कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा ने भी कार्यालय में जयंती मनाई। इस दौरान शहर अध्यक्ष संतोष शर्मा, नरसिंग वर्मा, महामंत्री विष्णु शर्मा, सौरभ जैन आदि उपस्थित थे। 127वीं जयंती पर तिल्दा के वार्ड 17 में भी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विधायक जनकराम वर्मा, पार्षद सुनील सोनी, पार्षद आशा यादव, पार्षद देवादास टंडन आदि उपस्थित थे।

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेसियों ने मरीजों को बांटे फल : सरसींवा/बिलाईगढ़| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ द्वारा शनिवार को सरसींवा में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शिरकत कर बाबा अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उप स्वास्थ्य केंद्र सरसींवा में मरीजों को फल वितरण किए। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेमीचंद केसरवानी, गोपाल पांडे, हरीश शुक्ला, पूरी राम साहू, कमलेश कुर्रे आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुस्लिम यंग कमेटी ने अंबेडकर जयंती पर शरबत वितरण : मैनपुर| डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रजा मस्जिद के सामने मुस्लिम समाज मैनपुर के युवाओं ने शरबत वितरण किया। और शोभायात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर गफ्फार मेमन, शेख शरीफ रजा, गुलाम मेमन, हफीज अंसारी, अजहर मेमन, अफजन खान, कादिर मेमन सहित मुस्लिम समाज के युवा उपस्थित थे।

तिल्दा नेवरा. नेवरा नपा के सामुदायिक भवन में जयंती कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र के साथ लोग।

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की पूजा कर निकाली शोभायात्रा

मैनपुर| अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अंबेडकर चौक में बाबा की प्रतिमा की पूजा कर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मेम क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा अंबेडकर चौक से बस स्टैंड, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, शिक्षक कॉलोनी होते हुए दुर्गा मंच पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान आदिवासी नेता खेदू नेगी आदिवासी नेता भोजलाल नेताम, अजजा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जनक ध्रुव के साथ-साथ कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, महेन्द्र नेताम, टीकम कपील, शौरा यादव, तेजराम विद्रोही, खन्ना रामटेके ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हेमसिंग नेगी, खेदू नेगी, भोजलाल नेताम, पुरन मेश्राम, रामकृष्ण ध्रुव, ईश्वर नागेश, संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम, प्रेमसाय जगत, बृजलाल सोनवानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूरन मेश्राम ने किया।

खबरें और भी हैं...