योजना... ग्रामीणों को नर्सरी में तैयार पौधे बांटे जाएंगे
तिल्दा-नेवरा| तिल्दा ब्लॉक का सरकारी उद्यान रोपनी नर्सरी मढ़ी में है। उद्यानिकी विभाग प्रमुख अशोक साहू और उद्यान मढ़ी के प्रभारी रूपेंद्र साहू ने बताया कि यहां पर फलदार पौधों की नर्सरी लगाई जाती है। अमरूद, पपीता, मुनगा, सीताफल, नींबू, कटहल और आम के पौधे तैयार कर ग्रामीण किसानों को निशुल्क दिए जाते हैं। जुलाई और अगस्त में किसान पौधे ज्यादा ले जाते हैं। उद्यान में देशी पौधों के डाल में हाईब्रिड डाल को जोड़कर हाईब्रिड पौधे तैयार किए जाते हैं। यहां ज्यादातर आम के पौधे किसानों को दिए जाते हैं। उद्यानिकी विभाग से मनरेगा के तहत मजदूरों को काम दिया जाता है। प्रतिदिन 25 से 30 मजदूरों को काम दिया जाता है। इस उद्यान नर्सरी में छह माली नियुक्त हैं। नर्सरी में गर्मी में पानी की कमी भी पड़ रही है। यहां नया बोर पंप करवाया गया, उससे भी पानी नहीं निकल रहा है, जिससे उद्यान का काम प्रभवित हुआ है।