पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका शिक्षा की जानकारी दी, पौधे भी लगाए

बालिका शिक्षा की जानकारी दी, पौधे भी लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा| रूम टू रीड, वर्ष 2011 से राजीव गांधी शिक्षा मिशन छत्तीसगढ़ के साझेदारी और सहयोग से राज्य में बालिका शिक्षा कार्यक्रम का संचालन कर रही हैं। धमतरी और रायपुर के 14 विद्यालयों में 1666 बालिकाओं के साथ में बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जीवन कौशल सत्र व सामूहिक मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया जाता है। बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के क्षेत्रीय कार्यालय कम्बोडिया यूएसए से आई पैट्रिशिया हुक्क द्वारा बालिका शिक्षा कार्यक्रम की जानकारी के लिए विजिट किया गया।

उनके साथ भ्रमण के दौरान रूम टू रीड राज्य प्रमुख सुधीर कुमार, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी दिल्ली पूजा बजाड, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, साक्षरता कार्यक्रम जेनिथ राव जोनाह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी बालिका शिक्षा कार्यक्रम प्रभात जायसवाल उपस्थित रहे। स्वागत बेला में सरपंच खिलावन प्रसाद शर्मा व प्राचार्य गजेन्द्र वर्मा के द्वारा सुश्री पैट्रिशिया हुक्क को छत्तीसगढ़ के प्रतीक चिन्ह के रूप में गेहूं की बालियों से सजा धान का कटोरा भेंट किया गया। इस बीच तिल्दा एबीईओ नीलम शर्मा, बीआरसीसी सुधीर एक्का भी उपस्थित रहे। पैट्रिशिया हुक्क ने कार्यक्रम में जुड़े तिल्दा ब्लॉक में कार्यरत सभी सोशल मोबिलाईजर से मिली और सभी ने अपने कार्यक्रम के अनुभव साझा किये। पैट्रिशिया द्वारा शाला प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक विष्णु प्रसाद वर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष गन्नु लाल वर्मा, कुम्भकरण साहू, तारकेश्वर प्रसाद, शाला विकास समिति के सभी सदस्य, पालकगण, समस्त शिक्षकगण व तिल्दा ब्लॉक के सोशल मोबिलाईजर उपस्थित रहे।

तिल्दा-नेवरा. रायखेड़ा स्कूल में रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के सदस्य पौधे लगाते हुए।

खबरें और भी हैं...