पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साधना जैन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी

साधना जैन बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की संभागीय बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष लता दीदी ने समीक्षा की। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर काम करने के लिए जवाबदारी सौंपी। बैठक में हरदा नपा की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साधना जैन को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नियुक्त करने के लिए जिला प्रभारी बनाया। वे हरदा और टिमरनी विधानसभा के करीब 500 से ज्यादा बूथों पर महिला मोर्चा की 5-5 कार्यकर्ताओं को तैनात करने की जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके अलावा हर वार्ड में सदस्यता अभियान चलाएंगी। जिससे महिलाओं और जनप्रतिनिधियों को इससे जोड़ा जा सके।

खबरें और भी हैं...