पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 में से 1 वाहन 10 दिन से खराब, 25 वार्डों से नहीं उठ पा रहा कचरा, लोग परेशान

3 में से 1 वाहन 10 दिन से खराब, 25 वार्डों से नहीं उठ पा रहा कचरा, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डों में कहीं सुबह तो कहीं शाम को पहुंचता है कचरा वाहन

भास्कर संवाददाता | टिमरनी

स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत शहर के 25 वार्डों से तीन कचरा वाहन से कचरा एकत्र करती है। तीन कचरा वाहनों में से एक खराब हो गया है। इसके कारण घरों व वार्डों से कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा है।

दो वाहनों का क्षेत्र और फेरा बढ़ गया है। एक कचरा वाहन दस दिन से खराब है। तीन कचरा गाड़ियां कचरा एकत्रित करती थी। तीनों वाहनों को छह-छह राउंड लगाने होते थे, लेकिन अब दो वाहनों को दस-दस राउंड लगाना पड़ रहे हैं। इसके बाद भी सभी वार्डों से कचरा नहीं उठ पा रहा है। जिससे वार्डों में गंदगी फैल रही है। गंदगी से परेशान नागरिकों में सफाई व्यवस्था खराब होने से नाराजगी है।

स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत द्वारा 25 वार्डों में घरों व वार्डों से कचरा एकत्र करने के लिए 3 गाड़ियां चलाई जा रही थीं। एक गाड़ी खराब होने के कारण कचरा वाहन समय से वार्डो में नहीं पहुंच पा रहे है। जिससे वार्डों में कचरे का ढेर लगने लगे हैं। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने जब लाखों रुपए की गाड़ियां ले रखी है तो उन्हें हर हमेशा दुरुस्त रखना चाहिए, जिससे सफाई व्यवस्था बनी रहे। नगर पंचायत की लापरवाही से कचरा समय से नहीं उठ पा रहा है।

कचरा वाहन का इंजन खराब हो गया है। दुरूस्त कराने के लिए डिमांड भेजी गई है। शीघ्र वाहन की मरम्मत कराई जाएगी। एसआर खाडे, सीएमओ नगर पंचायत टिमरनी

खबरें और भी हैं...