पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आलमगढ़ भादूगांव को हराकर पिपरिया सेमीफाइनल में

आलमगढ़-भादूगांव को हराकर पिपरिया सेमीफाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरू कान्हा बाबा मैदान पर चल रही रात्रिकॉलीन क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वाटर फायनल मैच शुक्रवार रात को खेला गया। भादूगांव को हराकर पिपरिया की टीम ने सेमीफायनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफायनल में रन्हाई और टिमरनी के बीच टक्कर होगी। सोडलपुर की टीम पहले ही फायनल में पहुंच चुकी है।

समिति के उपाध्यक्ष केपी पाटिल, विक्रम राठौर ने बताया कि 30 मार्च से शुरू हुई प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक टीम शामिल हुईं। बीती रात पहला मैच आलमगढ़ और टिमरनी के बीच खेला गया। इसमें टिमरनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आलमगढ़ ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दूसरा मैच आलमगढ़ और पिपरिया के बीच हुआ। 5-5 ओवर के मैच में आलमगढ़ ने पहले बल्लेबाजी की और 51 रन बनाए। पिपरिया की ओर से ओपनिंग करने उतरे बल्लेबाज मोहित और सलमान ने धुंआधार बल्लेबाजी की और 2 ओवर व 4 गेंद में ही मैच जीत लिया।

पहला क्वाटर फायनल मैच भादूगांव और पिपरिया के बीच हुआ। पिपरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 65 रनों का लक्ष्य भादूगांव को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भादूगांव की टीम के खिलाड़ी 5 ओवर में 55 रन ही बना पाए। पिपरिया की टीम ने 10 रन से मैच जीतकर सेमीफायनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में कामेंट्री लोकेश सांखला, बनवारी सोलंकी व स्कोरिंग आशीष मालवीय, गगन राठौर ने की। अंपायरिंग भूमिका, देवेन्द्र भाटी, चंदू सोलंकी, प्रीतम खोरे ने की।

क्रिकेट स्पर्धा

दूसरे सेमीफाइनल में रन्हाई व टिमरनी के बीच होगी टक्कर, सोडलपुर की टीम पहले ही पहुंच चुकी है फायनल में

सोडलपुर। रात्रिकॉलीन प्रतियोगिता में मैच खेलती हुई टीमें।

खबरें और भी हैं...