पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समिति प्रबंधन ने नांदवा के पिता पुत्र से खरीदा 228 क्विंटल चना

समिति प्रबंधन ने नांदवा के पिता-पुत्र से खरीदा 228 क्विंटल चना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| सोडलपुर/टिमरनी

क्षेत्र की बाजनिया समिति प्रबंधक ने पहले नांदवा के दो किसानों (पिता-पुत्र) से 228 क्विंटल चना खरीदा लेकिन उन्हें 80-80 क्विंटल के हिसाब से 160 क्विंटल की पर्ची दी। इससे किसान आक्रोशित हो गए। समस्या का समाधान नहीं होने पर एसडीएम पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा।

नांदवा के किसान किसान जमुनाप्रसाद राजपूत और भागवत सिंह राजपूत ने अलग-अलग खेतों का पंजीयन कराया। इसमें एक किसान के पास 16.50 एकड़ और दूसरे के नाम 15.50 एकड़ जमीन है। दोनों किसानों से बाजनिया समिति प्रबंधक रमेश ठाकुर ने 226 क्विंटल चना खरीद लिया, जबकि एक किसान की पात्रता 80 क्विंटल ही है। ऐसे में जब किसानों को पर्ची दी गई तो उन्हें 80-80 क्विंटल के हिसाब से दी गई। किसानों ने एसडीएम को बताया उनके पास दो अलग-अलग मैसेज भी हैं। रकबा भी अलग-अलग है।

किसानों ने बताया उन्हें 80-80 क्विंटल की पर्ची दी गई तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने पूछा आपने चना तो पूरा खरीद लिया, लेकिन पर्ची सिर्फ 80-80 क्विंटल की दी है। इस पर समिति प्रबंधक रमेश ठाकुर ने किसानों को साफ कहा कि अपना अनाज वापस ले जाओ। प्रबंधन ने पहले तो चना तौल लिया और वापस ले जाने के लिए कह रहा है। अगर ऐसा ही था तो पहले खरीदी क्यों की।

किसानों की समस्या सुनी है। उन्हें उप संचालक कृषि विभाग हरदा से मिलने को कहा है। जिससे कि समस्या का समाधान हो सकें। पीके पांडे, एसडीएम, टिमरनी

खबरें और भी हैं...