पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशासन ने किसानों पर जाे मामले दर्ज किए हैं, उनमें हम जमानत नहीं लेंगे : टिकैत

प्रशासन ने किसानों पर जाे मामले दर्ज किए हैं, उनमें हम जमानत नहीं लेंगे : टिकैत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश सिंह टिकैत का शुक्रवार को टिमरनी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। न्यू मार्केट में हुए कार्यक्रम के दौरान श्री टिकैत ने कहा मध्यप्रदेश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार है। सभी विभागों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यहां किसानों का शोषण किया जा रहा है।

प्रदेश और हरदा जिले में आंदोलन के दौरान प्रशासन ने किसानों पर जो मामले दर्ज किए हैं, उनमें किसान किसी भी तरह की जमानत नहीं लेगा। प्रशासन को किसानों पर दर्ज किए मामले वापस लेना होंगे। यदि ऐसा नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा उनका संगठन गैर राजनीतिक संगठन है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन किसानों के मुद्दे पर हमारा संगठन सत्ता में बैठी किसी भी सरकार से लड़ने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने 1 जून से किए जा रहे यूनियन द्वारा गांव बंद आंदोलन के बारे में कहा अभी हम प्रदेश में इसकी शुरुआत कर रहे हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो यह आंदोलन पूरे देश में भी किया जा सकता है। फिलहाल किसानों पर प्रदेश में हो रहे शोषण के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। जब तक किसानों को राहत नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...