ग्राम पंचायत धौलपुर कलां में तालाब के गहरीकरण शुक्रवार से शुरू किया। जिससे कि बारिश में तालाब के भराने से गर्मियों के दिनों उत्पन्न होने वाले जलसंकट से निजात मिल सके। तालाब में पानी रहने से क्षेत्र का जलस्तर बना रहेगी। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
तालाब के गहरीकरण की शुरुआत जलाभिषेक कार्यक्रम से हुई। जनपद अध्यक्ष निधि राजपूत ने तालाब का भूमि पूजन किया। इसके बाद गहरीकरण में युवा, किसान, ग्रामीण, अधिकारी और कर्मचारी जुट गए। उन्होंने श्रमदान कर तालाब गहरीकरण कार्य में सहयोग दिया। गांव का जलस्तर बढ़ाने के लिए पंचायत द्वारा जनभागीदारी से तालाब का गहरीकरण कराया जा रहा है। तालाब गहरीकरण कार्य में टिमरनी जनपद सीईओ रंजीत सिंह ताराम अपनी टीम के साथ पहुंचे और श्रमदान किया। जनपद अध्यक्ष निधि राजपूत, बद्रीनारायण राजपूत, सुनील दुबे, जनपद सदस्य विजय सिंह पवार, सरपंच गुलाबिया बाई, राधाकिशन गौर, सुखदेव कावड़े, सुमेर सिंह राजपूत सहित अन्य ने श्रमदान किया।
अच्छी पहल
युवा, किसान, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान
टिमरनी। श्रमदान करते हुए ग्रामीण व जनप्रतिनिधि।
मिट्टी का उपयोग करेंगे किसान
तालाब से निकलने वाली मिट्टी का उपयोग किसान और ग्रामीण दोनों ही कर सकेंगे। किसानों से कहा है कि वे तालाब की मिट्टी का अपने खेतों में डालकर करें। जिससे तालाब के जैविक तत्व और पोषक तत्व उसकी उपजाऊ मिट्टी खेतों में मिलकर खेतों की उपजाऊ क्षमता को और बढ़ाए। साथ ही ग्रामीण भी इस मिट्टी का उपयोग घरों के लिए कर सकेंगे। जिससे कि बारिश के दिनों में आसानी होगी।