पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोट की कमी से किसानों को नहीं मिल रही पूरी राशि, बैंक में लगी लाइनें

नोट की कमी से किसानों को नहीं मिल रही पूरी राशि, बैंक में लगी लाइनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोटबंदी के बाद से बाजार में कैश की कमी है। जिसके कारण समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के बाद किसानों को बैंकों से राशि नहीं मिल पा रही है। बार-बार बैंक के चक्कर लगाने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। बैंकों में गेहूं की राशि आने के बाद अब किसानों को उनकी जमा राशि निकालने में परेशानी हो रही है। बैंक ऑफ इंडिया, जिला सहकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित सभी बैंक की शाखाओं में मंगलवार को भीड़ लगी रही। शादी-विवाह का सीजन होने से खरीदी के लिए राशि निकलाने किसान बैंकों के चक्कर लगा रहे है। किसान राधेश्याम, सोहनलाल ने बताया 10 से 15 दिन पहले उपज बेच दी है। भुगतान भी आ गया है लेकिन बैंकों से 5 हजार से 10 हजार रुपए ही दिए जा रहे है। इस संबंध में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक रवींद्र अग्रवाल ने बताया कि राशि नहीं मिलने के कारण किसानों को पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है।

टिमरनी। नगर की एसबीआई शाखा में लगी लाइन।

खबरें और भी हैं...